Home व्यापार भारत, जीसीसी के बीच वित्त वर्ष 2021-22 में हुआ 154.66 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार
व्यापार - July 28, 2022

भारत, जीसीसी के बीच वित्त वर्ष 2021-22 में हुआ 154.66 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार

नई दिल्ली, 27 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच वित्त वर्ष 2021-22 में 77.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 154.66 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 में 87.35 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
वित्त वर्ष 2017-18 से चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के आधार पर भारत और जीसीसी के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 10.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ कामर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टैटिस्टिक्स (डीजीसीआईएस) के आंकड़ों के अनुसार भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में बहरीन को 0.90 अरब डॉलर, कुवैत को 1.24 अरब डॉलर, ओमान को 3.15 अरब डॉलर, कतर को 1.84 अरब डॉलर, सऊदी अरब को 8.76 अरब डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात को 28.04 अरब डॉलर का निर्यात किया है। इस अवधि में भारत की ओर से जीसीसी को किया गया कुल निर्यात 43.93 अरब डॉलर रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …