Home देश-दुनिया राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विवि में परिवर्तित करने संबंधी विधेयक लोस में पेश

राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विवि में परिवर्तित करने संबंधी विधेयक लोस में पेश

नई दिल्ली, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सरकार ने राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने संबंधी विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विभिन्न विषयों पर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 प्रस्तुत किया।

इसके माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन का प्रस्ताव है।

विधेयक के माध्यम से राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में परिवर्तित किया जाने का प्रस्ताव है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …