Home व्यापार बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में पांच प्रतिशत घटी
व्यापार - August 1, 2022

बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में पांच प्रतिशत घटी

मुंबई, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बजाज ऑटो ने सोमवार को बताया कि जुलाई 2022 में उसके दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 3,15,054 इकाई रह गई।

पुणे स्थित वाहन विनिर्माता ने पिछले साल जुलाई में कुल 3,30,569 दोपहिया वाहन बेचे थे।

हालांकि, इस दौरान घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 1,64,384 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,56,232 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में निर्यात 14 प्रतिशत घटकर 1,50,670 इकाई रह गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …