Home व्यापार एफसीआई तेलंगाना से अतिरिक्त आठ लाख टन उसना चावल खरीदेगा
व्यापार - August 12, 2022

एफसीआई तेलंगाना से अतिरिक्त आठ लाख टन उसना चावल खरीदेगा

हैदराबाद, 11 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्र भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के माध्यम से तेलंगाना से अतिरिक्त आठ लाख टन उसना चावल खरीदने के लिए सहमत हो गया है। राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एक आधिकारिक पत्र में यह कहा गया है।

वर्ष 2021-22 के रबी सत्र के चावल पहले से स्वीकृत मात्रा 6.05 लाख टन उसना चावल की मात्रा के अतिरिक्त है।

तेलंगाना नागरिक आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से 30 जुलाई को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से 20 लाख टन चावल खरीदने का अनुरोध करने वाले एक पत्र के जवाब में केंद्र का यह फैसला आया है।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार ने किसानों से रबी सत्र 2021-22 के 50.27 लाख टन धान की खरीद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …