Home देश-दुनिया दिल्ली के वजीराबाद इलाके में समूह के हमले में दो व्यक्ति घायल

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में समूह के हमले में दो व्यक्ति घायल

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक समूह द्वारा किए गए हमले में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार के रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर इलाके से हवा में गोलियां चलने की सूचना मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रमेश त्यागी कॉलोनी इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 लोग दीपक (21) नाम के व्यक्ति की तलाश में आए थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी के मुताबिक, दीपक के नहीं मिलने पर समूह ने वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया और कुछ राहगीरों पर हमला किया।

उपायुक्त ने कहा कि हमले में जतिन (17) और अजय (42) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों की पहचान की गई है और बाकी की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …