Home देश-दुनिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस

नई दिल्ली, 16 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने एनएसई फोन टैपिंग मामले के आरोपित और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पांडे ने ट्रायल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने बाद दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 4 अगस्त को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय पांडे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पांडे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में ईडी ने संजय पांडे और रवि नारायण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की सीबीआई भी जांच कर रही है। सीबीआई ने जांच के दौरान संजय पांडे से जुड़ी एक फर्म आईसेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से कुछ बिल की रसीदें, रिकार्डिंग के नमूने, रिकार्डिंग के मूल टेप और सर्वर के साथ-साथ दो लैपटॉप बरामद किए थे। संजय पांडे पर आरोप है कि उन्होंने 4 करोड़ 54 लाख रुपये लेकर चित्रा की मदद करने के लिए एमटीएनएल के फोन टेप किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …