डीसीजीआई प्रमुख का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया गया
नई दिल्ली, 17 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के रूप में डॉ. वी.जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था। मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है कि डॉ. वी जी सोमानी एफआर 49 (वी) के तहत (भारत के) औषधि महानियंत्रक के पद पर 16 अगस्त, 2022 से तीन और महीने की अवधि के लिए या आगामी आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे।’’
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








