राहुल ने लोगों से जल्द टीका लगवाने की अपील की
नई दिल्ली, 15 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें व जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपना ख़्याल रखिए।’’
राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से मांग कर रहे है कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगवाया जाए।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








