अमेरिका के टेक्सास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
मेडिसनविले (अमेरिका), 15 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के टेक्सास शहर के हवाईअड्डे पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
टेक्सास के लोक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जस्टिन रूईज ने बताया विमान सोमवार देर रात करीब एक बजे मेडिसनविले के निकट हवाईअड्डे पर हादसे का शिकार हुआ। हादसे में विमान के पायलट अपोलो डियाज की मौत हो गई।
दरअसल डियाज एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32’ विमान को उतारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह पेड़ों के बीच फंस गया और फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामले की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड कर रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








