Home व्यापार जेनसोल इंजीनियरिंग को 153.16 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
व्यापार - August 26, 2022

जेनसोल इंजीनियरिंग को 153.16 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

नई दिल्ली, 26 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जेनसोल इंजीनियरिंग को अगस्त, 2022 में कुल 58.8 मेगावॉट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विनिर्माण के लिए 153.16 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

जेनसोल ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि उसे जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में लगभग 58.8 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्राहकों से खरीद ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने कहा कि इन परियोजनाओं का कुल ऑर्डर मूल्य 153.16 करोड़ रुपये आंका गया है।

इसमें कहा गया है कि जेनसोल द्वारा किए गए सात सौदों में से पांच इंजीनियरिंग, खरीद एवं विनिर्माण (ईपीसी) मॉडल पर आधारित हैं, जबकि दो प्रणाली संतुलन (बीओएस) परियोजनाएं हैं।

चार परियोजनाओं का विनिर्माण भूमि पर किया जाना हैं, वहीं अन्य तीन परियोजनाएं ग्राहकों के कारखानों की छतों पर स्थापित की जाएंगी।

जेनसोल इंजीनियरिंग की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी। यह जेनसोल समूह की कंपनियों का एक हिस्सा है, जो ईपीसी और सौर परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …