Home देश-दुनिया मालीवाल ने बच्चियों की बेरहमी से पिटायी करने पर शिक्षिका को गिरफ्तार करने की मांग की

मालीवाल ने बच्चियों की बेरहमी से पिटायी करने पर शिक्षिका को गिरफ्तार करने की मांग की

नई दिल्ली, 02 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक महिला शिक्षिका पर उत्तरपूर्वी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में होमवर्क पूरा न करने के लिए दो बच्चियों की बेरहमी से पिटायी करने का शुक्रवार को आरोप लगाया। मालीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे शिक्षिका को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नन्हीं सी, आठ और छह साल की बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाने वाली उनकी शिक्षिका ने होमवर्क न करने पर कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से मारा पीटा। बच्चियों के शरीर पर आए जख्म के निशान दिल दहला देने वाले हैं।’’ डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। यह शिक्षिका गिरफ्तार होनी चाहिए।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …