Home अंतरराष्ट्रीय दक्षिण कोरिया में 72 हजार 646 कोरोना के नये मामले सामने आये

दक्षिण कोरिया में 72 हजार 646 कोरोना के नये मामले सामने आये

सियोल, 08 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दक्षिण कोरिया में कोरोना के 72हजार 646 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 2,38,64,560 हो गई है
कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार दैनिक कोरोना मामले पिछले दिन 85,540 और एक सप्ताह पहले 81,555 तुलना में कम है।
पिछले एक हफ्ते में पुष्टि किए गए मामलों की दैनिक औसत संख्या 76,711 थी। नए मामलों में बाहर से आये लोगों की संख्या 229 है जो कुल मिलाकर 61,071 हो गए।
संक्रमितों में गंभीर हालत के मरीजो की संख्या 493 है। चौंसठ और मौतों की पुष्टि के बाद इससे मरने वालों की संख्या 27,313 हो गई। यहां कुल मृत्यु दर 0.11 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …