Home देश-दुनिया दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढही,चार लोग घायल

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढही,चार लोग घायल

नई दिल्ली, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गये।
दमकल सेवा के मुताबिक शीश महल के पास करीब छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
दमकल विभाग को सुबह करीब 8.30 बजे इस संबंध में सूचना मिली थी इसके बाद चार दमकलों को मौके पर भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत है चार मंजिल की है और फिलहाल कोई नहीं रहता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार घायलों को मलबे से बचा कर निकाल लिया गया उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …