Home देश-दुनिया दिल्ली में उमस से लोग परेशान, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में उमस से लोग परेशान, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

नई दिल्ली, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अगस्त में भी कोई खास बारिश नहीं हुई थी और सितंबर में भी अभी तक बारिश कम ही हुई है। अगले कुछ दिन भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों ने सितंबर में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…