Home अंतरराष्ट्रीय उत्तरी ब्राजील में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत

उत्तरी ब्राजील में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत

ब्रासीलिया, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के निकट एक नाव के डूबने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 26 लोग लापता हो गये। अधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को नाव माराजो द्वीप पर कैमारा और बेलेम के बीच यात्रा कर रही थी। इस बीच नाव कोटिजुबा द्वीप पर सौदाडे तट के पास डूब गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय (सेगुप) के अनुसार जहाज यात्रियों को ले जाने के लिए अधिकृत नहीं था और एक गुप्त बंदरगाह से समुद्र की ओर निकल गया था। दमकलकर्मियों ने शवों को निकालने और लापता पीड़ितों का पता लगाने के लिए गोताखोरों, नौ नावों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…