Home देश-दुनिया शाजिया इल्मी के लेख पर विश्व हिंदू परिषद आगबबूला, बीजेपी से कहा- अपना स्टैंड क्लियर करे पार्टी

शाजिया इल्मी के लेख पर विश्व हिंदू परिषद आगबबूला, बीजेपी से कहा- अपना स्टैंड क्लियर करे पार्टी

नई दिल्ली, 12 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी के लिखे एक लेख का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। बिलकिस बानो रेप मामले में दोषियों के सम्मान से जुड़ा यह आर्टिकल है। विश्व हिंदू परिषद ने इस लेख पर कड़ा ऐतराज जताया है और बीजेपी से कहा है कि वो इस मामले में अपना रुख साफ करे। VHP के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक अंग्रेजी अखबार मंइ लिखे आर्टिकल पर कहा कि शाजिया ने अपने कॉलम में विश्व हिंदू परिषद पर बिलकिस बानो रेप मामले के दोषियों के सम्मान का आरोप लगाया है।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वह अखबार में प्रकाशित लेख में अपने प्रवक्ता शाजिया इल्मी द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन करती है। बंसल ने आरोप लगाया कि यह लेख विहिप को बदनाम करने की साजिश है, एक ऐसा संगठन जो हर महिला को ‘मां’ मानने के सिद्धांत पर काम करता है। विनोद बंसल ने कहा कि शाजिया इल्मी विहिप की तुलना जिहादियों से कर रही थीं। बंसल ने आरोप लगाया कि इल्मी का लेख व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज पर आधारित है।

शाजिया इल्मी ने बिलकिस बानो मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों की जल्द रिहाई पर ‘डूइंग राइट बाय बिलकिस बानो’ शीर्षक से अपने लेख में कहा कि इस घटना से न्याय की उनकी व्यक्तिगत भावना को धोखा दिया गया। विनोद बंसल ने कहा कि शाजिया इल्मी का यह लेख अल्प ज्ञान या विकृत मानसिकता का संकेत है। बंसल ने शाजिया इल्मी को भाजपा की आयातित प्रवक्ता करार दिया क्योंकि वह आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल हुई थीं। विहिप के सूत्रों के मुताबिक संगठन शाजिया इल्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रहा है। विहिप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक भाजपा अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…