Home देश-दुनिया राहुल गांधी ने दी हिन्दी दिवस की बधाई

राहुल गांधी ने दी हिन्दी दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 14 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हिन्दी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाषा, भाव से बनती है। सभी भाषाएं खूबसूरत हैं और उनका आपसी ताल-मेल ही हमारे देश की विविधता और संस्कृति को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 14 सितंबर वर्ष 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। तबसे इस दिन को हर वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भाषा के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों आदि में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …