ग्वाटेमाला में संगीत कार्यक्रम में भगदड़, नौ लोगों की मौत
ग्वाटेमाला सिटी, 16 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटज़ाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। स्थानीय रेड क्रॉस ने घटना की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को क्वेटज़ाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








