बेंगलुरु में बोम्मई की तस्वीर वाले ‘पेसीएम’ पोस्टर लगाए गए
बेंगलुरु, 21 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था।
ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के पोस्टर से मिलते-जुलते थे।
पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां स्वीकार्य है।”
यह घटनाक्रम कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे एक आक्रामक अभियान के बीच हुआ है। पार्टी ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक ठेके देने और सरकारी पदों पर भर्ती करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
प्राधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही शहर से संबंधित पोस्टर हटा दिए गए।
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…








