Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - September 22, 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 22 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को भी यथावत रहे। पिछले चार महीनों से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।
कच्चे तेल की कीमतें तकरीबन बीते सप्ताह 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 90.60 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 0.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में तीन महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता ……106.03…….92.76
चेन्नई……………102.63…….94.24

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …