उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले में पत्नी की आत्महत्या के मामले में सिपाही गिरफ्तार
चित्रकूट (उप्र), 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। चित्रकूट जिले की कर्वी सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को उसकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। कर्वी सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि कर्वी सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेन्द्र यादव को उनकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अंजू (30) ने द्वारिकापुरी मुहल्ला स्थित किराये के कमरे में 14 जून को पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदे की वजह से दम तोड़ने की पुष्टि हुई है और मृतका के भाई अंकित ने सिपाही शैलेन्द्र समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








