Home देश-दुनिया राजनाथ सिंह सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे
देश-दुनिया - September 26, 2022

राजनाथ सिंह सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 25 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का दौरा करेंगे और देश की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मंत्री ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, “कल 26 सितंबर को मैं हिमाचल प्रदेश के बडोली, कांगड़ा का दौरा करूंगा। देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों के परिवारों के सम्मान समारोह में शामिल होऊंगा।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री ने अभिलेखीय छवियों और एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के माध्यम से उपाध्याय की विरासत को दिखाने वाली एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।”

रिकॉर्ड किए गए संदेश में सिंह ने दिवंगत नेता के दर्शन और विचारधारा की प्रशंसा की तथा कहा कि यदि उनके द्वारा प्रतिपादित दृष्टिकोण को ध्यान में रखा जाए तो भारतीय आज की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…