आईएनएस सतपुड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में नौसेना अभ्यास ‘काकाडू-2022′ के दौरान अपना शौर्य प्रदर्शित किया
नई दिल्ली, 25 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नौसेना के लिए भारत के स्वदेश निर्मित पोत ‘आईएनएस’ सतपुड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की मेजबानी में बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘काकाडू-2022’ के दौरान अपने शौर्य का प्रदर्शन किया है।
रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि आईएनएस सतपुड़ा और पी-8आई समुद्री गश्ती विमान अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए 12 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच गये हैं।
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, “पोत ने विभिन्न पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, पोत रोधी युद्ध अभ्यास में भाग लिया और गोलाबारी के अभ्यास के दौरान लक्ष्य को भेदने की सटीक क्षमता का भी प्रदर्शन किया।”
इसने कहा कि युद्धाभ्यास ‘काकाडू-2022’ में भाग लेने का उद्देश्य “मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्र में आपसी तालमेल को बढ़ाना” है।
मंत्रालय ने 13 सितंबर को एक बयान में कहा था कि दो सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास में 14 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही हैं।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








