ईरान निर्मित कामिकेज ड्रोन ने यूक्रेन के कीव क्षेत्र पर हमला किया
कीव, 13 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन की राजधानी कीव में बृहस्पतिवार तड़के ईरान निर्मित कामिकेज ड्रोन ने हमला किया। घटना के बाद बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सोमवार को पूरे देश में रूस के बड़े पैमाने पर घातक हमले के बाद लगातार चौथी सुबह हवाई हमले का संकेत देने वाले सायरन की आवाज सुनी गई।
कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि हमला राजधानी के आसपास के इलाके में हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव में रातभर हुई गोलाबारी में पांच मंजिला इमारत नष्ट हो गई। वहीं यूक्रेन के दक्षिणी मोर्चे पर लड़ाई जारी रही।
मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेंडर सिएनकोविच ने कहा कि इमारत की शीर्ष दो मंजिलें एक ही हमले में पूरी तरह से नष्ट हो गईं और पूरी इमारत मलबे में दब गई। तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में क्या कोई हताहत हुआ है या नहीं।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








