मॉस्को से दिल्ली आ रही उड़ान में बम की धमकी, यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला गया
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार तड़के रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बम होने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ को संबंधित उड़ान में बम होने की चेतावनी देने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विमान तड़के तीन से चार बजे के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके तुरंत बाद उसमें सवाल 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को बाहर निकाला गया। अधिकारी के अनुसार, विमान की गहन जांच की गई है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विमान को अलग-थलग खड़ा कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








