Home व्यापार रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.29 पर आया
व्यापार - October 14, 2022

रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.29 पर आया

मुंबई, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत के बाद अपने शुरुआती लाभ को गंवाते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे फिसलकर 82.29 पर आ गया। बृहस्पतिवार को रुपया 82.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.26 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपये ने 82.29 प्रति डॉलर के स्तर को भी छुआ।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत टूटकर 112.27 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत गिरकर 94.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,636.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …