Home अंतरराष्ट्रीय ईरान ने वेनेजुएला में अपना तेल शोधन शुरू किया : मंत्री

ईरान ने वेनेजुएला में अपना तेल शोधन शुरू किया : मंत्री

तेहरान, 17 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ईरानी पेट्रोलियम मंत्री जवाद ओवजी ने रविवार को कहा कि ईरान ने वेनेजुएला में अपने कच्चे तेल को परिष्कृत करना शुरू कर दिया है। श्री ओवजी से जुड़े मंत्रालय की समाचार एजेंसी शाना ने यह जानकारी दी।

शाना ने ओवजी के हवाले से कहा कि ईरान ने वेनेजुएला की एल पलिटो रिफाइनरी में अपने कच्चे तेल का लगभग एक लाख बैरल का प्रति दिन प्रसंस्करण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “यह एक लंबे समय से चला आ रहा और 43 साल पुराना सपना था जिसे नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनआईओआरडीसी) में मेरे सहयोगियों के प्रयासों के माध्यम से साकार किया गया है”।

एनआईओआरडीसी के प्रमुख जलील सलारी ने रविवार को कहा कि विदेशी परियोजनाओं में ईरान के रिफाइनरी संचालन का विस्तार करने के प्रयास चल रहे हैं। प्रेस टीवी के अनुसार ईरान ने मई में वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए के साथ रिफाइनरी की मरम्मत और विस्तार के लिए 11 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …