Home व्यापार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंचा
व्यापार - October 25, 2022

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंचा

मुंबई, 25 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.71 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 82.62 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे तेज था। रुपया पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.88 पर बंद हुआ था। सोमवार को दिवाली के मौके पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। सबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत टूटकर 111.85 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 93.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…