बायजूस में हुआ 6 विद्यार्थियों का चयन, मिलेगा 6 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज
सोनीपत, 17 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मुरथल के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनी बायजूस में चयन हो गया है। चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज मिलेगा। इस अवसर पर कुलपति प्रो.राजेंद्रकुमार अनायत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। कुलपति प्रो.अनायत ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वयं इस प्रकार से तैयार करना चाहिए, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए विद्यार्थी उनके ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करके अपना लक्ष्य प्राप्त कर देश की उन्नति में योगदान दें। विश्वविद्यालय के रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डा.वी.एस.अहलावत ने कहा कि विद्यार्थियों ने बायजूस कंपनी में पहले ऑनलाइन परीक्षा दी। ऑन लाइन परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों को तकनीकी व एचआर साक्षात्कारों की कड़ी प्रक्रिया पास करने के बाद 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। डा.अहलावत ने कहा कि कंपनी विद्यार्थियों को 6 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज देगी। चयनित विद्यार्थियों में अनुभव, अवधेश, धीरज, हार्दिक, हेमंत व निक्षुभ शर्मा का नाम शामिल है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








