Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 82.32 पर पहुंचा
व्यापार - October 31, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 82.32 पर पहुंचा

मुंबई, 31 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 82.32 रुपये पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.35 पर खुला और बाद में तेजी के साथ 82.32 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे की वृद्धि दर्ज की। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 110.73 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…