Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसा टूटकर 82.88 पर
व्यापार - November 3, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसा टूटकर 82.88 पर

मुंबई, 03 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दरों में बढ़ोतरी करने और सख्त रवैया अपनाने के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 82.88 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.87 पर खुला, और फिर फिसलकर 82.88 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे टूट गया।

शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.84 के स्तर तक गया।

पिछले सत्र में, बुधवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.53 प्रतिशत बढ़कर 111.94 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत गिरकर 95.79 डॉलर प्रति के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,436.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …