Home अंतरराष्ट्रीय रूस ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में मिसाइल हमला किया : अधिकारी

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में मिसाइल हमला किया : अधिकारी

कीव, 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने पिछले कई हफ्तों में बृहस्पतिवार को पहली बार देश के दक्षिण ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया। ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर बताया कि रूस ने एक बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमला किया। मार्शेन्को ने आगाह किया कि ‘रूस द्वारा यूक्रेन के पूरे क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए जाने का खतरा है।’

ओडेसा के गवर्नर का यह बयान यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गोलाबारी की खबरों और देश में मिसाइल हमलों के खतरे के बीच क्षेत्रीय गवर्नर द्वारा स्थानीय लोगों से बम रोधी आश्रयों में रहने की अपील के बीच आया है।

रूस ने इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन में कई मिसाइलें दागी थीं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मिसाइल पोलैंड की सीमा में जा गिरी थी और उसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, रूस ने पोलैंड में मिसाइल हमला करने के आरोपों को खारिज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …