Home व्यापार कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - November 22, 2022

कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 22 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। फिछले 24 घंटे में क्रूड आयल का भाव एक फीसद की उछाल के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.44 डॉलर यानी 0.85 फीसदी की उछाल के साथ 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.35 डॉलर यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 79.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शांति वार्ता से पहले भड़की आग! US नेवी ने ईरानी जहाज पर गोलीबारी कर किया कब्जा, ट्रंप बोले- सबक सिखाएंगे

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी नौसेना द्वारा ओमान की खाड़ी में ईर…