Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर आया
व्यापार - November 25, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर आया

मुंबई, 25 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.69 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.54 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज की।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट समिति के ब्योरे के बाद अमेरिकी डॉलर अपने ऊंचे स्तर से नीचे आ गया है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 105.82 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 फीसदी बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …