संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली म्यूजिक एल्बम सुकून की रिलीज का किया ऐलान
मुंबई, 05 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अब जल्द ही अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज करने जा रहे हैं। भंसाली के इस म्यूजिक एलबम का नाम ‘सुकुन’ है, जिसे 7 दिसंबर को सारेगामा के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग एप्स और सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली की इस म्यूजिक एल्बम में 9 गानें होंगे, जिन्हें बॉलीवुड के नामचीन सिंगर्स अपनी आवाज दे रहे हैं। इन सिंगर्स में राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पापोन, प्रतिभा बघेल, शैल हदा और मधुबंती बागची के नाम शामिल हैं। एल्बम में तबला, बांसुरी, गिटार, सारंगी, सितार, और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया है। भंसाली की इस एलबम का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








