डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली
नई दिल्ली, 12 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से श्रीमती डिंपल को शपथ दिलाने के लिए बुलाने को कहा। इसके साथ ही श्रीमती डिंपल ने तीसरी बार लोकसभा की सदस्य ग्रहण की।
श्रीमती यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हाल में हुए उपचुनाव में विजय होकर संसद में पहुंची है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। श्रीमती डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी है।
सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








