पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
जयपुर, 14 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। सवाई माधोपुर के भदोती से बुधवार सुबह फिर शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी की रघुराम राजन से आधे घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।
राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। यूपीए के दूसरे कार्यकाल और मोदी सरकार के शुरूआती सालों में रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। अधिकारियों ने पुष्टि की, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा सीमा पार करने के बाद एक हफ्ते का ब्रेक होगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा पर ब्रेक रहेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर 16 दिसंबर को राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां सभी सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में हिस्सा लेंगे।
यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब : ट्रम्प
वॉशिंगटन, 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा न…








