Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष संगमा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री हैं। वह मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी आर संगमा के बेटे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संगमा को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोनराड संगमा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपके कुशल नेतृत्व और प्रशासन से राज्य के लोगों को फायदा मिले, यह कामना करता हूं। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …