Home देश-दुनिया दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह

नई दिल्ली, 30 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ-साथ सर्द रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के साथ ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 था, जो सोमवार को सुबह 285 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …