जी20 रोजगार कार्यसमूह की बृहस्पतिवार को जोधपुर में शुरू होगी बैठक
जोधपुर, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जी20 के रोजगार कार्यसमूह की पहली बैठक बृहस्पतिवार दोपहर को जोधपुर में शुरू होगी। इसमें टिकाऊ, समावेशी तथा रोजगार समृद्ध वृद्धि के लिए श्रम, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर बात होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह बैठक तीन दिन तक चलेगी और इसमें वैश्विक कौशल, योग्यता सामंजस्य और सामान्य कौशल वर्गीकरण की खातिर रूपरेखा विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने के प्रयास होंगे। शुक्रवार और शनिवार को भी इस बैठक में विविध विषयों पर सत्रों का आयोजन होगा। बैठक में 19 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के अलावा यूरोपीय संघ, आमंत्रित नौ देशों तथा कई क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …







