Home व्यापार शुरुआती कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार
व्यापार - February 2, 2023

शुरुआती कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

मुंबई, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रूख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बयान से मिले संकेतों को देखते हुए निवेशकों ने कारोबार से दूरी बनाए रखी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है। बाद में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.80 पर सपाट कारोबार कर रहा था।

बुधवार को रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 100.93 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…