Home अंतरराष्ट्रीय चिली ने 26 समुदायों को जंगल की आग के जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में किया घोषित

चिली ने 26 समुदायों को जंगल की आग के जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में किया घोषित

सैंटियागो, 08 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चिली ने देश के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में 26 समुदायों को जंगल की आग के जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में घोषित किया है क्योंकि जंगल की आग लगातार बढ़ती जा रही है, जिसमें अब तक 26 लोगों की जान चली गई है और 2,86,198 हेक्टेयर जंगल जल गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय वानिकी निगम (कोनाफ) की ओर से दी गई है।

कोनाफ के कार्यकारी निदेशक क्रिश्चियन लिटिल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बड़ी आग लगने की संभावना को देखते हुए कम्युनिस या समुदायों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा, हम तापमान, सापेक्षिक आद्र्रता और हवा की गति की स्थिति का विश्लेषण करते हैं। लिटिल ने कहा, चिंगारी और आग फैलने की संभावना को देखते हुए हमने इलाके में अलर्ट जारी किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उप कृषि मंत्री जोस गुआजाडरे ने मौले और ओहिगिन्स में उच्च तापमान और कल से मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में चेतावनी जारी की है, जहां राजधानी सैंटियागो स्थित है। नेशनल सर्विस फॉर डिजास्टर प्रिवेंशन एंड रिस्पांस ने अपने नवीनतम बयान में बताया कि 162 जंगल की आग पर काबू पा लिया गया है और 80 जंगलों पर अभी भी काबू पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …