Home देश-दुनिया मराठवाड़ा का सूखा खत्म होने तक महाराष्ट्र का विकास नहीं हो सकता: फडणवीस

मराठवाड़ा का सूखा खत्म होने तक महाराष्ट्र का विकास नहीं हो सकता: फडणवीस

लातूर, 10 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठवाड़ा का सूखा खत्म होने तक महाराष्ट्र का विकास नहीं हो सकता, लिहाजा इस वर्ष पश्चिमी चैनल की नदियों के पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
श्री फडणवीस लातूर जिले के निलंगा में कर्मवीर डॉ. शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर स्मारक के अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। स्मारक का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर ने किया।
इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोमती ठाकुर, श्रीमती सुशीलाबाई शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित हुए।
श्री फडणवीस ने कहा कि कृष्णा बेसिन के पश्चिमी चैनल की नदियों के पानी को गोदावरी बेसिन की ओर मोड़कर मराठवाड़ा लाया जाएगा और इसके लिए तकनीकी कार्य अपने अंतिम चरण में है और इस काम को 2023 में ही शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि डॉ निलंगेकर ने हमेशा जनकल्याण के बारे में सोचा। वह मराठवाड़ा के विकास के लिए समर्पित थे। उन्होंने जिले में लोअर टेरना, मांजरा परियोजना सहित राज्य में कई सिंचाई परियोजनाओं के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …