Home देश-दुनिया भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद

भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद

जम्मू, 10 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिए शुक्रवार को बंद है। मार्ग को साफ करने का कार्य जारी है। रामबन जिले के मेहद, पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ में गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए और पहाड़ों से पत्थरों के गिरने से विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और अगले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हालांकि अधिकारियों ने यात्रियों को रामबन, श्रीनगर और जम्मू के यातायात नियंत्रण इकाइयों से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने की सलाह दी है। इसी बीच ऐतिहासिक मुगल रोड जो जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ के जुड़वां सीमावर्ती जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग है, पिछले साल दिसंबर से ही बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …