शिवराज ने सुषमा स्वराज की जयंती पर उनका स्मरण किया
भोपाल, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उनका स्मरण किया है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मां सरस्वती की वरद पुत्री, पूर्व विदेश मंत्री, हमारी श्रद्धेय बहन श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती है। अपने कार्यों और विचारों से देश एवं दुनिया के लोगों का दिल जीत लेने वाली, आदरणीय दीदी का आज आत्मविश्वास से मुस्कुराता हुआ चेहरा बरबस ही आंखों के सामने बार-बार आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सुषमा दीदी बोलती थीं, तो ऐसा प्रतीत होता था कि मानो मां सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। उनके व्यवहार में हम सभी के लिए न केवल बहन का प्यार अपितु ममत्व का पवित्र भाव आकण्ठ भरा था। आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। जयंती पर दीदी के चरणों में प्रणाम।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








