Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर
व्यापार - February 20, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर

मुंबई, 20 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से आई कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को अतिरिक्त समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और फिर मजबूत होकर 82.66 पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा में पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढ़कर 103.99 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत बढ़कर 83.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खरगे और राहुल गांधी ने रमज़ान की बधाई दी, शांति और भाईचारे पर ज़ोर दिया

नई दिल्ली, 19 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभ…