Home अंतरराष्ट्रीय फ्रांस में सांसदों से विदेशी सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करने की सलाह

फ्रांस में सांसदों से विदेशी सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करने की सलाह

पेरिस, 23 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। फ्रांस की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने सांसदों से सुरक्षा कारणों से अमेरिका और चीन के सोशल नेटवर्क के इस्तेमाल को सीमित करने का आग्रह किया है। पोलिटिको समाचारपत्र ने बुधवार को एक गोपनीय ईमेल के हवाले से यह रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुशंसा सूची में टिकटॉक, स्नैपचैट, टेलीग्राम, सिग्नल, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्योंकि इन प्लेटफार्मों द्वारा एकत्र किए गए व्यक्तिगत डेटा का उपयोग विदेशी खुफिया सेवाओं द्वारा किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल असेंबली ने सांसदों को अपने काम का समन्वय करने के लिए फ्रांसीसी सॉफ्टवेयर डब्ल्यूआईएमआई का उपयोग करने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …