Home देश-दुनिया राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी : चिदंबरम

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी : चिदंबरम

कोलकाता, 26 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगले साल आम चुनावों में उसे इसका लाभ मिलेगा।

चिदंबरम ने ई-मेल के जरिए एक विशेष साक्षात्कार में राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस को समाप्त करने की अपनी इच्छा के तहत उसे ‘‘प्रमुख निशाना’’ बना रही है ताकि क्षेत्रीय दलों को और आसानी से साध सके। उन्होंने कहा, हालांकि कांग्रेस का ‘‘सफाया नहीं होगा’’ और क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ ‘‘खड़े होंगे और लड़ेंगे।’’ चिदंबरम ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा, आपातकाल के समय एक शिकायत यह थी कि प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने पूछा क्या आज हालात अलग हैं?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …