Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 82.16 पर पहुंचा
व्यापार - March 28, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 82.16 पर पहुंचा

मुंबई, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.20 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.16 के स्तर पर आ गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी गिरकर 102.59 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 890.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …