हंगामे के कारण फिर नहीं चला प्रश्नकाल
नई दिल्ली, 29 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण आज भी प्रश्नकाल नहीं चला और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होने पर पीठासीन अधिकारी भृर्तहरि मेहताब ने प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की और भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी को सवाल पूछने के लिए पुकारा। इसबीच कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी सदस्य काले कपड़े पहने हुए हाथों में तख्तियां लेकर आसन के इर्दगिर्द जमा होकर नारेबाजी करने लगे। श्री मेहताब ने कहा कि सदन चलाना केवल सत्तापक्ष की ही जिम्मेदारी नहीं है, विपक्ष को भी सहयोग करना होता है। उन्होंने बार बार सदन को चलाने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर श्री मेहताब ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…







